- Hindi News
- पटवारियों को दिए जमाबंदी पूर्ण करने के निर्देश
पटवारियों को दिए जमाबंदी पूर्ण करने के निर्देश
एसडीएमडॉ. जेके आभीर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पटवारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों की जमाबंदियां अभी तक पूरी नहीं हुई हैं उन्हें जल्द पूरा करवाया जाए। साथ ही आबयाना वसूली भी जल्द से जल्द करवाई जाए। उन्होंने तहसीलदार हरिओम बिश्नोई से आबयाना वसूली के बारे में जानकारी भी ली। तहसीलदार हरिओम बिश्नोई ने बताया कि इस समय 3 गांवों, खनौरा, पिरथला सांचला की जमाबंदियां बकाया हैं। एसडीएम ने मौके पर ही पिरथला के पटवारी मेनपाल, सांचला के जयवीर सिंह पटवारी तथा खनौरा के पटवारी हरपाल सिंह को निर्देश दिए।
पूरा ब्यौरा लें
एसडीएम ने कहा कि तहसील कार्यालय द्वारा की जाने वाली रजिस्ट्रियों में रजिस्ट्री करवाने वाले का पूरा नाम पता, मोबाइल नंबर सहित लिखा जाना सुनिश्चित करें। स्टांप वेंडरों को हिदायत दें कि वे नियमानुसार ही स्टांप दें और वेंडरों की कोई शिकायत उनके पास आए।
आदेश
राजस्व अधिकारियों पटवारियों की बैठक लेते एसडीएम डॉ. जेके आभीर, साथ में हैं तहसीलदार हरीओम बिश्रोई स्टाफ सदस्य।