- Hindi News
- भारत गौरव से सम्मानित होंगे डा. गणेश कौशिक
भारत गौरव से सम्मानित होंगे डा. गणेश कौशिक
टोहाना | डॉ.गणेश कौशिक को मध्य प्रदेश की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा भारत गौरव से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक मानवता सिमट गई के लिए दिया जाएगा। उनकी यह पुस्तक पूरे देश में पढ़ी जा रही है। इससे पूर्व भी वे अपनी विभिन्न पुस्तकों में प्रकाशित कविताओं को लेकर डी. लिट उपाधि से भी विभूषित हो चुके हैं तथा गत वर्ष इसी विद्यापीठ ने उन्हें विद्या सागर पुरस्कार प्रदान किया था। इस बार विद्यापीठ द्वारा उन्हें भारत गौरव पुरस्कार 13 दिसंबर को उज्जैन में आयोजित किए जाने वाले सम्मान समारोह में दिया जाएगा। डॉ. गणेश कौशिक महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल पद पर आसीन हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में स्कूल के कई विद्यार्थियों ने भी प्रदेश स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है।
डॉ. गणेश कौशिक।