पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल पीसीआर की तरह काम करेगा संगठन: बबली

मोबाइल पीसीआर की तरह काम करेगा संगठन: बबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | टोहाना/कुलां

चुनावमें जीत हार सिक्के के दो पहलू होते हैं लेकिन वे विधानसभा चुनाव में मिली हार से हताश नहीं है बल्कि पहले ही तरह समाजसेवा कार्यों में बढ़चढ़ कर शिरकत करेंगे। यह बात मिशन दिशा सही सोच नई के संयोजक देवेंद्र सिंह बबली ने कही। वे शुक्रवार को विभिन्न गांवों में नव वर्ष पर अपने निवास गांव बढईखेड़ा में आयोजित किए जाने वाले मधुर मिलन समारोह का निमंत्रण देने आए हुए थे। उन्होंने हलके के 20 गांवों में लोगों को समारोह का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन मिशन दिशा सही सोच नई पिछले लंबे समय से हलके के प्रत्येक समुदाय का दुख सुख का साथी रहा है तथा समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में दिए सहयोग के लिए आभार जताया।