पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 170 छात्राओं को वितरित की जर्सियां

170 छात्राओं को वितरित की जर्सियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 170 जरूरतमंद छात्राओं को जर्सियां वितरित की गई। कॉटन मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जगदीश मेहता की माता रामप्यारी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित जर्सी वितरण समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल ने छात्राओं को जर्सियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि अपने आप को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को साहसी बनना होगा। छात्राओं ने इस मौके पर स्वागत गीत, कविताएं और नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एडवोकेट संत कुमार, डॉ. शिव सचदेवा, आजाद किनरा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर तहसीलदार हरिओम बिश्रोई, बीईओ रोशनलाल, एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग, प्रधानाचार्य अंजू नागपाल, जगदीश मेहता, गोकल चंद धवन, रोहित मेहता, ईश सरना, पवन गिरधर, जगदीश ऐलावादी, दर्शन मेहता, राम किशन भाटिया, बलदेव बुआण, सरदार मुख्त्यार सिंह, सरदार मक्खन सिंह, नीरज मेहता, प्रदीप सिंह दादुवाल, शशि धवन, रवि मेहता, अंकुश राठी डॉ. जोगेंद्र सिंह उपस्थित थे।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद बच्चियों को जर्सी वितरित करते एडीसी राजेश जोगपाल, तहसीलदार हरीओम बिश्रोई। साथ हैं संत कुमार एडवोकेट जगदीश मेहता।