- Hindi News
- त्याग से ही पवित्र बनती है आत्मा: बीके वंदना
त्याग से ही पवित्र बनती है आत्मा: बीके वंदना
टोहाना | प्रजापिताब्रह्मकुमारीज आश्रम द्वारा विधाता स्कूल में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीके बहन वंदना ने कहा कि आत्मा अजर अमर अविनाशी है ना ही इसे बनाया जा सकता है ना ही नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने पांच विकारों को त्यागने का प्रण लेना चाहिए क्योंकि विकारों के त्याग से ही आत्मा को पवित्र बनाया जा सकता है। बीके बहन ने कहा कि आज व्यक्ति छोटी छोटी बात पर टेंशन ले लेता है जिससे वह शारीरिक मानसिक रूप से परेशान होता है। उन्होंने कहा कि राजयोग के प्रयोग से अपने जीवन को तनावमुक्त कैसे बनाया जा सकता है। प्राचार्य अनिता मेहता ने बीके बहनों का स्वागत किया।