- Hindi News
- चुनाव में एकजुट होकर समर्थन करेेगा समुदाय
चुनाव में एकजुट होकर समर्थन करेेगा समुदाय
सर्वजाटखाप पंचायत विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समर्थन करेगी। यह निर्णय रविवार को होटल हवेली में आयोजित सर्वजाट खाप पंचायत की बैठक में लिया गया। देवा सिंह दाड़ण की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेशभर से करीब दो दर्जन खापों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
हरहलके में करेंगे सर्वे
राष्ट्रीयप्रवक्ता सूबे सिंह समैण, प्रधान नफे सिंह नैन, तुलसी ग्रेवाल, इंद्र सिंह हुड्डा हरनारायण बूरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में किस पार्टी या उम्मीदवार को समर्थन दिया जाए को लेकर प्रदेश की सभी खापें अपने अपने हलकों में सर्वे करेंगी। सर्वे में यह देखा जाएगा कि हलके में कौन सी पार्टी या उम्मीदवार उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। इसके अलावा प्रदेश में किस पार्टी का रुझान है। उसके बाद सभी खापें एक बार फिर एकत्रित होंगी और फिर अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि किसे समर्थन देना है। यह पूछे जाने पर कि क्या पूरे प्रदेश में एक ही राजनीतिक पार्टी को समर्थन दिया जाएगा। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि यह जरूरी नहीं है कुछ क्षेत्रों में परिस्थितिवश भी समझौता करना पड़ सकता है। इस अवसर पर बनैन, दाड़ण, बूरा, सातवास, ग्रेवाल, उझाना, मलिक, पावड़ा, दनौदा, सरोहा, माइयड़, खत्री हुड्डा सहित करीब दो दर्जन खापों के प्रतिनिधि रमेश हंसेवाला, बलवंत सिंह, रामनिवास नांगली, रघुवीर दनौदा, देवचंद माइयड़, सुरेंद्र पावड़ा,दीपा सरपंच, किताब सिंह, वेद सिंह, रणवीर सरोहा, राजेंद्र खत्री, रामसरूप आिद थे।
टोहाना। होटल हवेली में पत्रकारों से बातचीत करते सर्वजाट खाप पंचायत के प्रधान नफे सिंह नैन, प्रवक्ता सुबे सिंह समैण, तुलसी ग्रेवाल, हरनारायण बूरा आदि।
कोई शर्त या मांग नहीं
यहपूछे जाने पर कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा दिए गए सहयोग को ध्यान में रख निर्णय कैसे करेंगे के जवाब में कहा कि केवल आरक्षण का मुद्दा ही नहीं, किस पार्टी ने खापों का साथ दिया सभी का ध्यान रख कर समर्थन देने का निर्णय किया जाएगा। वे किसी प्रकार की कोई शर्त या मांग नहीं रखेंगे। केवल उन्हीं का समर्थन किया जाएगा जो मान मर्यादा पर खरा उतरता हो।