योग जन्मोत्सव पर 101 ने किया रक्तदान
कुटियाशांत सरोवर में स्वामी योग शब्दानंद के 101 जन्मोत्सव के उपलक्ष में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 101 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर अपने गुरूदेव को श्रद्धांजलि दी। संतों ने भी रक्तदान किया। धर्म प्रमुख एवं ट्रस्ट संचालक संत सुखदेवानंद महाराज ने मुख्यातिथि महता बिरादरी के प्रधान संजय मेहता की उपस्थिति में रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि संजय मेहता उनकी प|ी पूनम मेहता ने स्वयं रक्तदान कर कैंप की शुरूआत की। संत सुखदेवानंद ने कहा कि महापुरूषों की याद में रक्तदान करना एक अच्छी परंपरा है। रक्तदान से ही इंसान की सही पहचान होती है रक्तदान कर किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है।
टोहाना। कुटिया शांत सरोवर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर रहे साध्वी अनंत आनंद को आशीर्वाद देते संत सुखदेवा नंद महाराज अन्य।