पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सकारात्मक सोच से बनेगी खुशनुमा जिंदगी: बीके लक्ष्मी

सकारात्मक सोच से बनेगी खुशनुमा जिंदगी: बीके लक्ष्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजयोगिनीबीके लक्ष्मी बहन का कहना है कि यदि हम अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं तो हमारी जिंदगी खुशनुमा बन सकती है।

वे रविवार को भाटिया धर्मशाला में तनाव मुक्ति से तंदरूस्ती पर आधारित कार्यशाला में लोगों का मार्गदर्शन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहले तो हम यह जान कि खुशी क्या है, कहां है और उसे हम कैसे प्राप्त प्राप्त कर सक ते हैं। उन्होंने बताया कि असली खुशी पदार्थों में नहीं है जबकि हम सारा दिन उसे भौतिक वस्तुओं में ढूंढते रहते हैं। वास्तव में खुशी हमारी मनोस्थिति है। शुद्ध शांत संकल्प ही हमें खुशी दे सकते हैं।

खुदको पहचानना होगा

खुशरहने के लिए हमें खुद को पहचाना जानना होगा कि वास्तव में मैं कौन हूं और कहां से आया हूं। इस अवसर पर तहसीलदार हरिओम बिश्नोई, मार्किट कमेटी सचिव मनोहर लाल, डॉ. शिव सचदेवा, डॉ. मीरानंदा, डॉ. विकास आनंद, शिव कुमार, गुलशन कुमार, हाकम सिंह, आत्म प्रकाश, विजया बहन, विजय भ्राता आदि मौजूद थे।

बीके लक्ष्मी बहन।

टोहाना। भाटिया धर्मशाला में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित श्रद्धालुजन।