पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन: बराला

बीपीएल परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन: बराला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाप्रदेशाध्यक्ष विधायक सुभाष बराला ने कहा कि बीपीएल परिवारों को सरकार मुफ्त गैस कनेक्शन देगी। गरीब वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्प है। इसीलिए सरकार बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की योजना को लागू करेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

बराला रविवार को तीसरे दिन ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थे और गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव खनौरा, जमालपुर शेखां, हैदरवाला आबादी, हैदरवाला गांव, हिंदालवाला, ललुवाल, कानाखेड़ा, ढेर, दिवाना, रत्ताथेह, मुसाखेड़ा, करंडी रुपांवाली भी गए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उसी वर्ग को मिले।

इसके लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि पूर्व की भांति साधन संपन्न व्यक्ति अधिकारियों से मिलीभगत कर गरीब वर्ग की योजनाओं को हड़प सकें। उन्होंने सभी गांवों में लोगों द्वारा की गई मांगों के संबंध में साथ चल रहे अधिकारियों को एस्टीमेट बनाने के निर्देश भी दिए।

इस माैके पर नायब तहसीलदार हरबंस सिंह के अलावा सरपंच कृष्ण कुमार, जसवंत सिंह, प्रेस प्रवक्ता कृष्ण नैन, लाभ सिंह फतेहपुरी, जिले सिंह, बलविंद्र सैनी, संजय रेवड़ी, कुलदीप डांगरा, शंकर कुमार, जयदीप, रिंकू गर्ग, ईश्वर नैन, एडवोकेट कुलविंद्र सैनी, हरीश गर्ग, सरदारी लाल, समुद्र ढिल्लो, अमन कुलेरी, नरेश कड़वासरा, नरेंद्र लोहान, विजय धुंधवाल, अजीत राजली, मोहनलाल सहित अन्य लोग भी थे।

टोहाना। धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते विधायक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।