कुलां में नियुक्त होंगे दो स्टांप वेंडर
टोहाना | कुलांकी उप-तहसील के लिए दो स्टांप वेंडरों की स्थाई नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उपमंडलाधीश द्वारा इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसडीएम डॉ. जेके आभीर ने बताया कि कुलां की उप-तहसील परिसर में स्टांप की बिक्री के लिए दो वेंडरों की स्थाई नियुक्ति की जानी है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय में 24 फरवरी तक अपना आवेदन दे सकता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास हो और किसी सरकारी अथवा गैर सरकारी सेवा में कार्यरत हो। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने पहले डीसी या अन्य किसी माध्यम से आवेदन किए थे उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करने होंगे। इन पदों को भरने के लिए पंजाब स्टांप रूल्स 1934 के तहत आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। इच्छुक व्यक्ति अपने प्रमाण पत्र का उल्लेख करते हुए अपने आवेदन पत्र उनके कार्यालय में 24 फरवरी को शाम 4 बजे तक अवश्य जमा करवा दें।