पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी

रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर आए दिन यातायात अव्यवस्थित रहता है। लोगों का कहना है कि दिन-ब-दिन हालात ये बनते जा रहे हैं कि किसी भी समय कोई अनहोनी का भय बना रहता है। रविवार को भी यहां कुछ बिगड़े हालात दिखे जिससे साफ था कि थोड़ी सी भी चूक किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी।

रविवार को पुल के पास स्थित रेलवे प्लींथ पर धान की स्पेशल लगी हुई थी। इस कारण यहां ट्रकों का भारी संख्या में आवागमन हो रहा था। अधिक से अधिक फेर लगाने के चक्कर में ट्रक चालक सभी यातायात नियमों को ताक पर रखकर गुजरते दिखे। लापरवाही के चलते रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं तथा पुल के नीचे दोनों साइड पर भी ट्रक चालकों ने अपने वाहन फंसा रखे थे। बड़े वाहनों को इस तरह फंसा देख बाइक चालक पैदल यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर बड़े वाहनों के बीच में से होकर गुजरने को मजबूर होते दिखे।

स्थाई यातायात पुलिस लगे

टोहानावासीमनोज बिश्रोई, राकेश बांसल, नरेश कुमार सोनू ने कहा कि यहां आए दिन धान गेहूं की स्पेशल लगती रहती है। इस कारण यहां हर समय यातायात अव्यवस्थित रहता है। उन्होंने कहा कि यहां स्थाई यातायात पुलिस कर्मी तैनात होनी चाहिए। कई बार समस्या तो उस समय पैदा होती है जब किसी गंभीर रोगी को पटियाला या चंडीगढ़ ले जाना होता है तो एंबुलेंस फंस जाती है।

धान की स्पेशल के दौरान चंडीगढ़ रोड पर रेलवे ऊपरगामी पुल पर लगी वाहनों की लंबी कतार।