शिक्षा के महत्व को जानें: साध्वी रति
टोहाना | शिक्षाका सही महत्व तभी है जब हम दूसरों के साथ अच्छा मधुर व्यवहार करें। यह बात तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी रति प्रभा ने कही। तेरापंथ जैन सभा धारसूल कलां के प्रधान अनिल जैन के निवास पर साध्वियों के दर्शन करने गए टोहाना के श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति भले ही बड़ी बड़ी डिग्रियां प्राप्त कर ले परंतु यदि उसका व्यवहार अच्छा नहीं है तो उस शिक्षा का कोई महत्व नहीं रह जाता। साध्वी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को ज्ञानवान बनाती है और व्यवहार व्यक्ति को सर्वप्रिय बनाता है और दोनों के संयोग से ही व्यक्ति महान बनता है। इस अवसर पर सुभाष जैन, उषा जैन, निखिल जैलन, डिंपी जैन, स्वाति जैन, पुनीता आिद थे।