बिश्नोई मंदिर स्थापना दिवस समारोह 15 से
बिश्नोईमंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस 15 फरवरी से मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी सदस्य मनोज बिश्रोई ने बताया कि बिश्रोई मंदिर सभा प्रधान आसा राम लोहमरोड़ की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले स्थापना दिवस समारोह के तहत 15 फरवरी की शाम मंदिर प्रांगण में गुरू जंभेश्वर भगवान का जागरण किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुजन उनके नाम का गुणगान करेंगे। 16 फरवरी को सुबह हवन पाहल की रस्में अदा की जाएंगी उसके बाद ध्वजारोहण उपरांत लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तदुपरांत पूर्व विधायक चौधरी हनुमान सिंह के समाधि स्थल पर श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी।