अतिथि यज्ञ 20 फरवरी को
टोहाना | रामकृष्णपरमहंस जयंती के उपलक्ष में 20 फरवरी को अतिथि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पंडित कन्हैया लाल ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी स्थित बाबा रहमत शाह की दरगाह पर आयोजित किए जाने अतिथि यज्ञ में अमरीक सिंह एंड पार्टी भजन सुनाकर आनंदित करेंगे तथा भाटिया नगर, राम नगर, प्रभु सिमरन केंद्र सनातन धर्म मंदिर की महिला संकीर्तन मंडलियों द्वारा भी गुणगान किया जाएगा। समारोह में सुभाष सिंगला मुख्य अतिथि होंगे जबकि वक्फ बोर्ड अधिकारी बरकत अली मोहम्मद, राजीव खुराना पंडित प्रमोद शर्मा झंडा रस्म अदा करेंगे तथा पूजन की रस्म राजकुमार पातड़ां वाले निभाएंगे। रात 8 बजे कव्वालियों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।