पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 619 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय िवद्यालय की परीक्षा

619 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय िवद्यालय की परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{डीएवी स्कूल को बनाया गया था परीक्षा केंद्र

भास्कर न्यूज | टोहाना

जवाहर नवोदय चयन परीक्षा के लिए डीएवी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सेंटर लेबल ऑफिसर मुराद सिंह की देखरेख में 619 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा ठीक साढ़े ग्यारह बजे शुरू होकर डेढ़ बजे संपन्न हो गई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के बाहर जमा अभिभावकों सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक संचालक इस बात से बिफर गए कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की परीक्षा का सिटिंग प्लान स्कूल के अंदर लगाकर बाहर सड़क पर लगा रखा था जिस कारण बच्चों अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी।

हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि मेन रोड पर लगाए गए सिटिंग प्लान को देखते हुए दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहा। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन द्वारा दुव्र्यवहार भी किया गया। उन्होंने मांग की कि भविष्य में परीक्षा केंद्र किसी भी मेन रोड के स्कूल में बनाया जाए तथा केंद्र के बाहर यातायात पुलिस को तैनात किया जाए। वहीं इस बारे में जब सेंटर लेबल ऑफिसर मुराद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेन रोड पर सिटिंग प्लान की कापी इसलिए लगाई गई थी ताकि परीक्षा के समय से काफी पहले आने वाले बच्चे अपनी सीट बारे जान सकें। इसके अलावा स्कूल प्रांगण, परीक्षा के कमरे के बाहर, बच्चे के बेंच पर भी नंबर अंकित किए गए हैं।

डीएवी स्कूल में जवाहर नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा देते बच्चे