- Hindi News
- कॉलेज में कार्यवाहक प्रिंसिपल को हटाने से बढ़ा तनाव
कॉलेज में कार्यवाहक प्रिंसिपल को हटाने से बढ़ा तनाव
टोहाना | दुर्गामहिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्रिंसिपल गौरी भटनागर को हटाने को लेकर महाविद्यालय समिति प्रिंसिपल पक्ष में तनाव बढ़ गया है। मामला कोर्ट में जा पहुंचा है जिस पर सोमवार 9 फरवरी को सुनवाई होगी। गौरी भटनागर ने बताया कि महाविद्यालय समिति ने उसे बिना कोई नोटिस दिए 3 फरवरी की शाम एकाएक हटा दिया। महाविद्यालय का एक कर्मचारी उसके निवास पर आया और समिति द्वारा उसे हटाए जाने का पत्र दिया। समिति उपप्रधान प्रमोद बांसल के हस्ताक्षरयुक्त उस पत्र में लिखा था कि आज से उन्हें कार्यवाहक प्रिंसिपल के पद से हटाया जाता है। जिसे उन्होंने अंडर प्रोटैस्ट रिसीव किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हटाए जाने से उन्हें गहरा आघात लगा क्योंकि उन्होंने अपने चार माह के कार्यकाल में हमेशा महाविद्यालय के हित में कार्य किया है। गौरी भटनागर ने बताया कि समिति पदाधिकारी उसे नाहक परेशान करते थे तथा समय बेसमय मीटिंग बुलाते थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने स्थानीय न्यायालय में एक याचिका दायर की है। जिसमें पहली पार्टी दुर्गा कॉलेज समिति थ्रू मेंबर, दूसरी पार्टी कॉलेज समिति उपप्रधान प्रमोद बांसल तीसरी पार्टी सीडीएलयू के डीन हैं। समिति उपप्रधान प्रमोद बांसल ने बताया कि कार्यवाहक प्रिंसिपल गौरी भटनागर समिति के राय के विपरीत चलती थी।