पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा समर्थकों ने बनाया जरूरतमंद के लिए मकान

डेरा समर्थकों ने बनाया जरूरतमंद के लिए मकान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | डेरासच्चा सौदा के अनेक समर्थकों ने शनिवार को रामनगर निवासी अमरदेवी धर्मप|ी रामदित्ता के मकान को बनाने में श्रमदान किया। 45 मेंबर सुरेश इन्सां ने बताया कि अमरदेवी का मकान बहुत ही खस्ता हालात में था जो कभी भी गिर सकता था। सड़क से नीचे होने के कारण बरसात के दिनों में हर समय पानी भर जाता था। महिला का पति उनकी लड़की दोनों ही अपाहिज है तथा स्वयं अमरदेवी एक स्कूल में चपरासी की नौकरी करके परिवार का गुजारा करती है। उसने उनका मकान बनवाने के लिए डेरे से संपर्क किया जिस पर उसके परिवार मकान के हालात देखकर साध संगत द्वारा मकान बनाने का निर्णय लिया। जिम्मेवार राजू वर्मा ब्लॉक भंगीदास नरेन्द्र ने बताया कि उक्त जरूरतमंद परिवार के लिए दो कमरे, एक बरामदा एक रसोई का निर्माण कार्य आज शुरू किया गया है जिसको दो दिन में पूरा करके इस जरूरतमंद परिवार को दिया जाएगा।