पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा और कांग्रेस की नीतियों में कोई फर्क नहीं : हरपाल

भाजपा और कांग्रेस की नीतियों में कोई फर्क नहीं : हरपाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माकपा नेता पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों में कोई फर्क नहीं। कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार भी किसान और मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है जिससे भविष्य में मेहनतकश को आर्थिक संकट की गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। माकपा नेता हरपाल सिंह ने शनिवार को धारसूल में माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

वे 14 फरवरी की प्रस्तावित रोहतक रैली की तैयारी में टोहाना हलके में चार दिवसीय जत्था अभियान चलाने की शुरुआत करने आए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसान और खेत मजदूर का दस बरसों तक शोषण किया। परेशान जनता ने सत्ता परिवर्तन करके भाजपा की सरकार बनाई। लेकिन अब भाजपा सरकार ने भी मेहनतकश किसान मजदूर को बर्बाद करने की ठानी हुई है।

कृषि बजट कटौती कर खाद की कीमतों में बढ़ोतरी की योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार अनाज खरीद करने से आनाकानी कर रही है। इससे आगामी गेहूं सीजन में अनाज मंडियों में किसान को पैदावार बेचने के लिए संकट भरी चुनौती से जूझना पड़ेगा। इस मौके पर माकपा नेता रामफल समैन, कौर सिंह धारसूल, जगतार सिंह, कुलतार सिंह, सतवीर सिंह, केवल सिंह, गुरजंट सिंह और रामकिशन सहित अन्य कार्यकर्ता भी थे।