पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि मंत्री के आवास पर योजनाओं की पेंटिंग

कृषि मंत्री के आवास पर योजनाओं की पेंटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें आचार संहिता लगे हुए छह दिन बीत चुके हैं लेकिन टोहाना में हिसार रोड स्थित कृषि मंत्री परमवीर सिंह के निवास पर शायद आचार संहिता अभी तक नहीं लगी है। कृषि मंत्री के निवास के बाहर की दीवारें बुधवार शाम तक भी हुड्डा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करती नजर आईं। जिसे भास्कर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इन दीवारों पर लिखी सरकार की उपलब्धियों पर पोचा मारने के लिए अधिकृत अधिकारियों की या तो उस पर अभी नजर नहीं पड़ी जोकि लगता नहीं या फिर वे जानबूझ कर अभी तक उसे मिटाने का प्रयास नहीं कर रहे ताकि मंत्री जी को कुछ लाभ पहुंचाकर उनकी नजर में नंबर बना सकें।

कृषि मंत्री परमवीर सिंह के निवास के बाहर की दीवारें कर रही हैं हुड्डा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। इससे तो यही लगता है कि इस क्षेत्र में आचार संहिता लागू नहीं हुई।