जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा: बबली
दिशासही सोच नई के संयोजक देवेंद्र सिंह बबली का गांव जमालपुर शेखां में लोगों को आश्वस्त किया कि टोहाना के बदलाव की जिस मुहिम वे उनका साथ दे रहे हैं वे उसी विश्वास के साथ उनकी भावनाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद राजनीति में पैसा कमाना नहीं बल्कि अपने हलके का विकास करवाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषिमंत्री परमवीर सिंह ने टोहाना हलके की अनदेखी की है। लोगों से झूठे वायदे कर उनकी भावनाओं से खेलने का काम किया।
जमालपुर शेखां में आयोजित जनसभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह बबली।