- Hindi News
- पर्यावरण संरक्षक अति आवश्यक है: त्रिवेणी बाबा
पर्यावरण संरक्षक अति आवश्यक है: त्रिवेणी बाबा
टोहाना | पर्यावरणके प्रति जागरूकता लाने वाले त्रिवेणी बाबा बुधवार को इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. विकास आनंद, स्टाफ सदस्यों विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। त्रिवेणी बाबा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षक के प्रति सभी विद्यार्थियों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर आज हम पर्यावरण के बारे में कुछ नहीं सोचेंगे तो आने वाली पीढिय़ों को इसके दुष्परिणामों का सामना करना पड़ेगा। त्रिवेणी बाबा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन पर पांच फलदार, दो फूलदार एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।