गोल्ड मेडल विजेता कांस्टेबल मनोहर लाल का स्वागत किया
गोल्डमेडल विजेता कांस्टेबल मनोहर लाल का गांव बोस्ती में भव्य स्वागत किया गया। आईटीबीपी में कांस्टेबल पद पर कार्यरत मनोहर लाल ने हैदराबाद में आयोजित 34वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप हुसैन सागर लेक में दो हजार मीटर में गोल्ड मेडल तथा 500 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गांव में पहुंचने पर उसका पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया। गांव के सती मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. जेके आभीर, जिला पार्षद अजय मेहता, सरपंच जगदीश चंद, पूर्व सरपंच धर्मवीर रंगा आदि ने सम्मानित किया। चंद्रप्रकाश वाल्मीकि, ईश्वर बोस्ती, जेपी जांगड़ा, परमानंद ढाका, सुंदर सिहाग, जयवीर पंवार, बक्सा राम मेहता, रामेश्वर गढ़वाल, जगदीश दहिया, बलवीर छिंंबी, रामकिशन मेंबर, रामस्वरूप डारा, रूड सिंह गोदारा रामकुमार झांझड़ा आदि मौजूद थे।
टोहाना। गोल्ड मेडल पाने वाले कांस्टेबल मनोहर लाल का स्वागत करते एसडीएम डॉ. जेके आभीर अन्य।