पिरथला की पीएचसी में मरीजों को नहीं मिल रही कोई सुविधा
गांव पिरथला की पीएचसी में रोगियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। गांववासी हंस राज ने बताया कि उसकी मां जब बुखार होने पर अस्पताल गई तो वहां स्टाफ से कहा कि बुखार जांच दो तो कहा वह टूट गया है। बीपी जांच के लिए कहा तो कहा वह मशीन चोरी हो गई है।
जब खून जांचने की बात कही तो कहा यहां पर सुविधा नहीं है। इतना ही नहीं रोगियों के साथ स्टाफ का व्यवहार भी सही नहीं होता तथा डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिलते। उसने प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि पीएचसी में स्टाफ सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं ताकि गांववासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।