आठ दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग साधना शिविर 14 से
टोहाना | योगसेवा समिति एवं योग सभा के संयुक्त तत्वाधान में 8 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। योगाचार्य महाबीर बंसल ने बताया कि रेलवे रोड पर दो नहरों के बीच स्थित स्वामी देवी दयाल प्राकृतिक चिकित्सा योगधाम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में शूगर, मोटापा, गठिया, दमा, ब्लड प्रेशर, पेट रोग, किडनी रोग, नजला, जुकाम, बुखार, सरवाइकल, लकवा तथा महिलाओं से संबंधित रोगों का उपचार योगासन, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्युप्रेशर, एवं आहार संशोधन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में योगधाम के मुख्य चिकित्सक डॉ. हरीश यादव एवं महिला चिकित्सक डॉ. मुनेश यादव सेवाएं प्रदान करेंगे।