पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड पार कर रहे यक्ति को कार ने टक्कर मारी, मौत

रोड पार कर रहे यक्ति को कार ने टक्कर मारी, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नन्हेड़ीबस अड्डे पर सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार से टक्कर जाने से मौके पर ही मौत हो गई। नन्हेड़ी निवासी 45 वर्षीय भोला राम कुलां में हेयर कटिंग की दुकान चलाता था। वह सोमवार की शाम को दुकान बंद करके बस से घर नन्हेड़ी जा रहा था। नन्हेड़ी बस अड्डे पर वह बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था तो उसकी सामने से तेज गति से रही एक कार से टक्कर हो गई। भोलाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। कुलां पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव का टोहाना सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...