छात्रों ने जानी पोली हाउस की प्रक्रिया
टोहाना | बजरंगमॉडल स्कूल के विद्यार्थियों का एक ग्रुप भूना के चौधरी हेत राम बिश्नोई पोली हाऊस गया। उन्होंने वहां पर पोली हाऊस की प्रक्रिया बारे विस्तृत जानकारी ली तथा अमरूदों के बागों का भ्रमण किया। फॉर्म के कार्यकर्ता रामपाल और जोगिन्द्र शर्मा ने बच्चों को बताया कि पोली हाऊस में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रखा जाता है और फव्वारा विधि से पानी खाद दिया जाता है। पोली हाऊस विधि से वातावरण को सब्जी के हिसाब से अनुकूलित किया जा सकता है। उन्होंने जापानी खीरे को उगाने की विधि भी समझाई। बच्चों ने अमरूद के बाग में भी भ्रमण कर अमरूदों की चार किस्मों लखनऊ, करेला, सफेदा और लाल के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य अंजु वर्मा ने बताया कि इस तरह की ज्ञानवर्धक यात्राओं से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और कृषि प्रधान देश की जानकारी मिलती है। इस अवसर पर माजिद समैन, राजबीर धारसूल सहित अन्य मौजूद रहे।