रैली स्थल को बदलने की मांग
टोहाना | भाजपाके विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रधान एडवोकेट सुभाष गर्ग ने एसडीएम रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जेके आभीर को लिखे पत्र में मांग की है कि विधानसभा चुनाव 2014 के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित दो रैली स्थलों नई पुरानी अनाज मंडी को परिवर्तित किया जाए। रैली स्थल परिवर्तन करने के पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि चूंकि विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को होने है तथा अनाज मंडी में धान का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अनाज मंडियों में पांव रखने की जगह नहीं होगी। इससे जहां राजनीतिक पार्टियों को रैली करने में दिक्कतें पेश आएंगी वहीं रैली में आने वालों को अपने वाहन खड़े करने में भी परेशानी उठानी पड़ेगी।