- Hindi News
- योग शब्दानंद महाराज का 101वां जन्म दिवस 28को
योग शब्दानंद महाराज का 101वां जन्म दिवस 28को
टोहाना | कुटियाशांत सरोवर में स्वामी योग शब्दानंद महाराज का 101वां जन्म दिवस 28 सितंबर को मनाया जाएगा। जिसमें भारतवर्ष से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस समारोह के आयोजन को लेकर धर्म प्रमुख एवं संचालक संत सुखदेवा नंद महाराज के सानिध्य संत सर्वयोगानंद महाराज की देखरेख में तैयारियां शुरू की गई हैं। 20 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रथम दिन 20 सितंबर को प्रात: 5 बजे भव्य दरबार के शुभमुहूर्त उपरांत श्री रामायण के पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। 20 से 28 सितंबर तक प्रतिदिन प्रात: सायं 5 से 7 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा।