- Hindi News
- एनएसएस से होता है राष्ट्रीय एकता का विकास
एनएसएस से होता है राष्ट्रीय एकता का विकास
टोहाना | चंदड़कलांस्थित एमयूएच जैन कॉलेज में दो दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने एनएसएस प्रभारी अवतार सिंह की देखरेख में कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत उन्होंने कॉलेज प्रांगण में उगी खरपतवार को साफ किया तथा अपने कक्षा कमरों की भी सफाई की। शिविर का शुभारंभ निदेशक अजय जैन वाइस प्रिंसिपल भीम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस में भाग लेने से देश सेवा के जज्बे राष्ट्रीय एकता का विकास होता है तथा व्यक्ति परिश्रमी कर्मशील भी बनता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों स्टाफ का आह्वान किया कि हमें अपने घर, गली मोहल्ले आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।