- Hindi News
- बीमा राशि पर सर्विस टैक्स सरचार्ज अनुचित
बीमा राशि पर सर्विस टैक्स सरचार्ज अनुचित
टोहाना | भारतसरकार द्वारा व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसी धारकों पर कुल बीमा राशि पर 1.545 प्रतिशत की दर से सर्विस टैक्स सरचार्ज लगाना अनुचित है। पॉलिसी धारक प्रेम चंद शास्त्री, राकेश खन्ना, जगतार सिंह, स्वर्ण सिंह, सुभाष जैन, सरोज रानी, सुमन शर्मा देवी लाल आदि ने रोष जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम बहुत कष्टकारी है। उन्होंने इसे जनता के हितों से खिलवाड़ बताते हुए इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह नियम एक जनवरी से लागू कर दिया गया है। जिससे बीमा पॉलिसी धारक अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है क्योंकि जिस व्यक्ति ने दस लाख रूपये का बीमा पॉलिसी ली है उसे 15 हजार 450 रूपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।