पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी 15 को राज्य सम्मेलन में करेंगे समस्याओं पर मंथन

व्यापारी 15 को राज्य सम्मेलन में करेंगे समस्याओं पर मंथन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाप्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा 15 फरवरी को नरवाना में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। मंडल कार्यालय की आयोजित बैठक के बाद यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश युवा व्यापार मंडल प्रधान जोनी मेहता ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर भारी संख्या में व्यापारी एकत्रित होंगे।

सम्मेलन में सभी समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उन्हें व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि शहर में पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटनाओं पर तुरंत रोक लगनी चाहिए ताकि शहरवासी व्यापारी चैन से जीवन यापन कर सकें। सम्मेलन मे जाने के लिए डयूटियां भी लगाई गई। बैठक में कपिल गर्ग, अमन सिंगला, अमित खोबड़ा, खुशीराम सोनी, प्रवीन मेहता, प्रमोद ठाकुर, लक्ष्मण जैन, विक्की ठकराल, आदित्य भटनागर, अजय कुमार, विक्की गोयल, रजनीश, संजय सुशील सिंगला उपस्थित थे।