पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुतला फूंक अभियान चलाएंगे मजदूर

पुतला फूंक अभियान चलाएंगे मजदूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | मनरेगायोजना को पुन: लागू करने के लिए संघर्षरत मजदूर अब केंद्र सरकार का पुतला फूंक अभियान चलाएंगे। हरियाणा ग्रामीण मजदूर मोर्चा के संयोजक वजीर सिंह नांगला धीरज गाबा ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण मजदूर मोर्चा अन्य सांझा मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में 14 फरवरी से केंद्र सरकार का पुतला फूंक अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू किए जाने वाले अभियान का शुभारंभ 14 फरवरी को गांव नांगला से किया जाएगा। उसके बाद 15 फरवरी को गांव हिम्मतपुरा में भी पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे आगे पुतला फूंकने के स्थान तारिख की घोषणा बाद में की जाएगी।