पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ वर्कर ने की रोगी महिला से छेड़छाड़

हेल्थ वर्कर ने की रोगी महिला से छेड़छाड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओंसे छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में गांव समैण में एक हेल्थ वर्कर ने महिला रोगी को दवा देने के बहाने तथा दूसरे मामले में गांव जमालपुर शेखां में एक फूफा द्वारा अपनी मंदबुद्धि भतीजी को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।

समैण के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में एक महिला पेट में दर्द की दवा लेने गई थी। वहां मौके पर मुकेश नामक एमपीएचडब्ल्यू वर्कर कार्यरत था। चिकित्सक के होने के कारण उसने कहा कि वह जांच कर दवा दे देगा। यह कहकर उसने महिला से दूसरे कमरे में जाने के लिए कहा तथा उसकी देवरानी को कमरे बाहर इंतजार करने की बात कही। अंदर जाने के बाद उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने उस महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचाया जिस पर उसकी देवरानी तुरंत अंदर आई और उसने अपने परिजनों को सूचित किया। पता चलते ही गांववासी वहां पहुंच गए तथा आरोपी की जमकर धुनाई कर सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर आरोपी टोहाना वासी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मंदबुद्धिपर भी तरस नहीं

दूसरेमामले में गांव जमालपुर शेखां में एक मंदबुद्धि लड़की गांव में ही रहने वाली अपनी बुआ के घर आई हुई थी। रविवार को जब उसकी बुआ किसी काम से बाहर गई हुई थी तो उसके फूफा रमेश ने उसे बहला फुसला कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मंदबुद्धि होने के बावजूद उसके दिमाग ने काम किया कि उसके साथ गलत हो रहा है तो वह भाग कर अपने घर गई और अपने परिजनों को अपने फूफा की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में रमेश के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।