- Hindi News
- धारसूलकलां में बारातियों में चलीं लाठियां, नरवाना डीएसपी का गनमैन घायल
धारसूलकलां में बारातियों में चलीं लाठियां, नरवाना डीएसपी का गनमैन घायल
धारसूल कलां में सोमवार को पहंुची एक बारात में हुआ झगड़ा
भास्करन्यूज | कुलां
गांवधारसूलकलां में सोमवार को पहुंची एक बारात में शामिल कुछ लोगों का आपस में झगड़ा हो गया और जमकर लाठियां चलीं। झगड़े में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसे टोहाना सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल पुलिसकर्मी रहेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह ने अपने आप को डीएसपी नरवाना का गनमैन बताया है। उसके अन्य कुछ साथी पुलिसकर्मी भी उसके साथ बारात में आए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कथित गममैन ने बारात में आए अपने करीब आधा दर्जन रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट के आरोप में शिकायत पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार धारसूलकलां में कैथल के गांव गिलाना से बारात आई थी। बारात में शामिल कुछ लोगों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। कई बाराती आपस में एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।