पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बख्शी गली को वार्ड 6 में शामिल करने पर एतराज

बख्शी गली को वार्ड 6 में शामिल करने पर एतराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबतक वार्ड नंबर 7 में स्थित बख्शी गली को शहर की नई वार्ड बंदी के तहत वार्ड 6 में शामिल करने से गली वासियों में रोष व्याप्त है। गली वासियों का कहना है कि उन्हें वार्ड 6 में शामिल होना गवारा नहीं है इसलिए वे शीघ्र ही उपायुक्त से मिलकर बख्शी गली को वार्ड 7 में ही रखने की अपील करेंगे। बख्शी गली में 232 मतदाता हैं।

उपायुक्त के नाम लिखी अपील में गली वासियों ज्योतिषाचार्य पंडित भूपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, ललित मोहन प्रभाकर, विकास जैन, कृष्ण गोपाल, टेकचंद सहित 65 लोगों ने हस्ताक्षर से सहमति कर बताया कि बख्शी गली, कालनिया गली जैन गली एक ही परिवार के अंग हैं। इन गलियों के लोगों में वर्षों से परिवार सा भाईचारा बना हुआ है। इसके अलावा सेडेके खानदान, भटालिया खानदान, किले वाले ब्राह्मण परिवार के कई परिवार बख्शी गली में तो कुछ परिवार जैन गली कालनिया गली रहते हैं अब नई वार्ड बंदी कर उन्हें तोडऩे का प्रयास किया गया है।

गली वासियों ने राजनीतिक द्वेष भावना का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड नंबर 7 महाजन बाहुल्य वार्ड है। यदि बख्शी गली को अन्य वार्ड से जोड़ा गया तो यह महाजन अल्प संख्यक वार्ड हो जाएगा जोकि न्याय संगत नहीं होगा। इसके अलावा नई वार्ड बंदी के मुताबिक केवल मात्र 7 नंबर वार्ड की ऐसा वार्ड है जो शहर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड़ को क्रॉस करता है अन्यथा सभी वार्ड या तो सड़क के इस पार है या उस पार।

अपनी पहचान वार्ड नंबर 7 के रूप में रखने के इच्छुक गली वासियों ने उपायुक्त सहित एसडीएम सचिव नगर परिषद के नाम लिखी अपील में मांग की है कि बख्शी गली को पूर्व की तरह वार्ड नंबर 7 में ही रखा जाए ताकि गली के परिवार बिखरने से बचें और उनका भाईचारा पूर्व की तरह कायम रहे।

वार्ड नंबर 7 की बख्शी गली, जिसे नई वार्ड बंदी के तहत वार्ड 6 में शामिल किया जा रहा है