- Hindi News
- गौसेवकों ने रामबिलास शर्मा के बयान को सराहा
गौसेवकों ने रामबिलास शर्मा के बयान को सराहा
टोहाना | हरियाणागौ सेवा समिति ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के उस बयान की सराहना की है जिसमें उन्होंने गौ हत्या करने वाले पर धारा 302 लगाने की बात कही है। समिति सचिव पवन सिंह ने बताया कि रामबिलास शर्मा के इस बयान पर क्रियान्वित होनी चाहिए ताकि देश में गौ हत्या पर पूरी तरह अंकुश लग सके। गांव नांगली में ग्रामीणों के साथ बयान पर खुशी जताते हुए प्रदेशाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि आज गौ माता पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य लक्ष्य गायों की स्थिति में सुधार लाना है और इसके लिए हर गउशाला से संपर्क किया जा रहा है। संदीप ने कहा कि रामबिलास शर्मा के बयान से आशा जगी है कि ये सरकार गाय माता पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगेगी।