पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपना को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

सपना को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलकेएम स्कूल की छात्रा सपना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को सम्मानित करेंगे। शहर के वेद प्रकाश की बेटी सपना ने वर्ष 2013=14 में बारहवीं कक्षा के नॉन मेडीकल में जिलाभर में प्रथम स्थान पाया था।

जिसके लिए सपना का चयन डॉ. अंबेडकर छात्रवृति योजना के लिए किया गया। योजना के तहत अब उसे दिल्ली बुलाया गया है। इसके लिए योजना प्रबंधकों की ओर से सपना एक अन्य के लिए सम्मानित किए जाने संबंधी पत्र के साथ रिटर्न रेल टिकट भी भेजे गए हैं। प्रिंसिपल रणधीर पूनिया ने बताया कि स्कूल की होनहार छात्रा सपना अब दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी ऑनर कर रही है। उन्होंने बताया कि सपना के सम्मानित होने के समाचार से पूरे स्कूल प्रशासन, स्टाफ विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने अन्य विद्याथियों का आह्वान किया कि वे भी सपना की तरह मेहनत करें ताकि वे भी प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित हो सकें।