पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौ मीटर दौड़ में ममता रही प्रथम

सौ मीटर दौड़ में ममता रही प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवचंदड़कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन किया गया। आकाश कॉलेज में आयोजित एथलीट मीट में बच्चों ने डीपीई बलवीर भारी की देखरेख में अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया।

बीईओ रोशन लाल ने बलवान सिंह, सरपंच बलराज सिंह सुभाष चंद, विरेंद्र ढींगड़ा के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रतिभा का विकास होता है। प्रिंसिपल अमिता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विद्या सागर ढींगड़ा, सुनील कड़वासरा, डॉ. हरपाल सिंह, गोवर्धन आदि मौजूद थे।

पहले दिन के खेल में लड़कियों की एक सौ मीटर दौड़ में ममता, सुमन अंजू, दो सौ मीटर में पूजा, ममता मंजू तथा लंाग जंप में पूजा, ममता अमनदीप क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। वहीं लड़कों की दो सौ मीटर दौड़ में सुनील, रघुवीर जसवंत तथा शॉट पुट में दीपक, जसवंत विकास क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।

चंदड़कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो दिवसीय एथलीट मीट की विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।