पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों की सहायता जरूरी: बंसल

जरूरतमंदों की सहायता जरूरी: बंसल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद द्वारा संचालित विकलांग सहायता समिति द्वारा एक विकलांग विद्यार्थी को सहायता प्रदान की गई। गांव डूमरखां निवासी अशोक कुमार जोकि टोहाना में कंप्यूटर कोर्स का विद्यार्थी है उसे एक तिपहिया साईकिल की आवश्यकता थी। उसके आग्रह पर आज उसे तिपहिया साइकिल प्रदान की गई। मुख्य अतिथि अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान नरेश बंसल ने तिपहिया साइकिल देते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद की सहायता सहयोग करना सभी समर्थ लोगों का कर्तव्य है।

उन्होंने परिषद के प्रयास की सराहना की। शाखा संरक्षक अनूप कुमार प्रधान कुश भार्गव ने बताया कि विकलांग सहायता समिति का संचालन भारत विकास परिषद द्वारा किया जाता है। इसके अंर्तगत विकलांगों को समय समय पर विभिन्न सुविधाएं जैसे कृत्रिम अंग, पोलियो ऑप्रेशन, बस पास रेलवे पास इत्यादी उपलब्ध करवाया जाता है मार्ग दर्शन किया जाता है। इस अवसर पर दीपक अरोड़ा, बजरंग गोयल, बृज मोहन अरोड़ा, प्रवीण मेहंदीरता, भीम गोयल सुरेश कुमार उपस्थित थे।