पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशा वर्करों को करेंगे प्रशिक्षित

आशा वर्करों को करेंगे प्रशिक्षित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशावर्करों केा प्रशिक्षित करने के लिए सामान्य अस्पताल में आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरों में कार्यरत आशा माड्यूल एक से पांच के लिए शिविर आयोजित किया गया है।

जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा आशा वर्करों को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उन्हें अपना कार्य करने में आसानी रहे और लोगों को पूरा लाभ मिल सके।

इसतरह मिलेगा प्रशिक्षण

ब्लॉकएक्सटेंशन ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि शिविर में खंड की 27 आशा वर्कर भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में आशा वर्करों की भूमिका, उनके कार्य कौशल, वार्ता कौशल, नेतृत्व कौशल, सोच, कार्य क्षमता का मूल्याकंन किया जाएगा।

इसके अलावा उन्हें स्वास्थ्य कर्मी के रूप में कार्य करने, वंचित वर्ग तक पहुंच बनाने, मौलिक स्वास्थ्य अधिकारों, स्वास्वथ्य सुविधाओं की जानकारी, महिलाओं बच्चों के विभिन्न रोगों की जानकारी, जानवरों के काटने पर दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा, तपेदिक, डेंगू, मलेरिया, कुष्ठ रोग, चिकनगुनिया आदि रोगों बारे भी जानकारी दी जाएगी। समय समय पर उनसे फीड बैक लिया जाएगा तथा शिविर के अंत में एक पेपर भी लिया जाएगा ताकि यह जाना जा सके कि उन्होंने क्या कुछ सीखा है।

सामान्य अस्पताल में प्रशिक्षण शिविर में टिप्स लेती आशा वर्कर्स।