- Hindi News
- नई वार्ड बंदी में लगाया अनियमिताओं का आरोप
नई वार्ड बंदी में लगाया अनियमिताओं का आरोप
टोहाना | गांवललौदा निवासी सेवानिवृत फौजी रणजीत सिंह सूरजभान ने एसडीएम डॉ. जेके आभीर को दी शिकायत में गांव की नई वार्ड बंदी में अनियमिताओं का आरोप लगाया है। शिकायत में उसने बताया कि गांव के कुछ राजनीति करने वालों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर नई वार्ड बंदी में काफी अनियमितताएं हैं। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य लोगों के सहित उनके स्वयं के वोट भी उनके असल वार्ड से काटकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि नई वार्ड बंदी का पुन: निरीक्षण किया जाए ताकि गांववासी परेशान हों तथा गलत नीयत से वार्ड बंदी में छेड़छाड़ करने वालों को भी सबक मिले।