पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीली दवाओं सहित दो पकड़े

नशीली दवाओं सहित दो पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | सीआईएस्टाफ पुलिस ने दो युवकों को नशीली दवाएं ले जाते पकड़ा है। जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान संगम अस्पताल रोड पर भाखड़ा नहर किनारे एक बाइक पर घूम रहे दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से नशे में प्रयोग की जाने वाली क्रोरैक्स नामक दवा की 30 बोतल कैरिसोमा नामक 600 गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश अमित सिहाग की अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।