पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी को बताएं अपने बैंक खाते का पासवर्ड: एसएचओ

किसी को बताएं अपने बैंक खाते का पासवर्ड: एसएचओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोईभी व्यक्ति अपने बैंक खाते की जानकारी अथवा एटीएम कार्ड आदि के पासवर्ड किसी को बताएं। ये जानकारियां लेने वाला आपके खाते से आपके पैसे निकाल सकता है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आजकल पुलिस के पास ऐसे मामले काफी संख्या में रहे हैं जिनमें उनसे फोन पर बैंक संबंधी जानकारी लेकर ठगों ने उनके खाते से पैसे निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई के दौरान यह पाया जाता है कि ऐसे फोन नंबर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से प्राप्त किए होते हैं और इनका प्रयोग लोगों को ठगने के लिए किया जाता है।उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों के फर्जी दस्तावेजों से निकलवाए गए मोबाइल नंबर से फोन करके अपने आप को बैंक कर्मचारी बताकर एटीएम कार्ड के पीछे अंकित नंबर, पासवर्ड या बैंक खाते से संबंधित अन्य जानकारी लोगों से पूछी जाती है। यहां से जानकारी लेकर ये लोग ऑनलाइन तरीकों से आपके खाते से पैसे निकलवा लेते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी को भी अपने बैंक खाते अथवा एटीएम कार्ड के विवरण दें।