पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राली की चपेट में आने से बच्ची की मौत

ट्राली की चपेट में आने से बच्ची की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | डांगरारोड पर ट्राली की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे संतोख कॉलोनी के पास जब एक ट्राली शहर से डांगरा की ओर जा रही थी तो उस समय सड़क के दूसरे छोर से एकाएक जैकी की दो वर्षीय बेटी पिहू दौड़ पड़ी। जिससे वह ट्राली की चपेट में गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।