पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो के शहरी युवा प्रधान समेत कई भाजपा में शामिल

इनेलो के शहरी युवा प्रधान समेत कई भाजपा में शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोके वरिष्ठ नेता रहे जनक बराला, युवा प्रधान रामचंद्र बराला शहरी प्रधान कृष्ण सैनी, छात्र संघ के पूर्व प्रधान बलविंद्र बोडा, कुलां के पूर्व सरपंच बलवीर सिंह धारसूल मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन नैब सिंह आदि अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

पैराडाईज पैलेस में आयोजित एक समारोह में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सभी को पार्टी के पटके पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन ज्वाइनिंग भी करवाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान- सम्मान मिलेगा।