पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद के नाम पर होगा पारता के स्कूल का नामकरण

शहीद के नाम पर होगा पारता के स्कूल का नामकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपारता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम अब शहीद नरेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होगा। जिला उपायुक्त एनके सोलंकी ने इस संबंध में अनुमति देते हुए ग्राम पंचायत को इस संबंध में सूचित किया है। पारता के सरपंच राजेंद्र सिंह ने स्कूल का नाम शहीद के नाम पर करने पर उपायुक्त एनके सोलंकी का ग्राम पंचायत की तरफ से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि गांव के सूबेदार हंसराज के पुत्र नरेंद्र सिंह ने देश की रक्षा करते हुए 16 दिसंबर 2002 में कशमीर में आतंकवादियों की तलाशी के दौरान हुई भिडंत के दौरान चार उग्रवादियों को मारकर अपनी छाती पर गोली खाई थी। सरकार द्वारा उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया था।

शहीद के चाचा हवलदार औंकार सिंह ने कहा कि शहीद नरेंद्र सिंह के नाम से स्कूल का नामकरण करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत की काफी पुरानी मांग थी जो अब पूरी हुई है।

शहीद नरेंद्र सिंह की प्रतिमा।