8हजार बच्चों को खिलाई अल्बेंडाजोल
टोहाना | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब आठ हजार बच्चों को अल्बेंडाजोल नामक गोलियां खिलाई गई। डॉ. शत्रुघ्न ने बताया कि क्षेत्र के करीब 18 सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी वर्करों ने बच्चों को गोलियां खिलाईं जिनमें 6 से 19 वर्ष के बच्चे शामिल थे। डॉ. शत्रुघ्न ने बताया कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत यह अभियान चलाया गया।