- Hindi News
- प्रतिभा के सम्मान से मिलती है प्रेरणा: माला उपाध्याय
प्रतिभा के सम्मान से मिलती है प्रेरणा: माला उपाध्याय
डीएवीस्कूल में उन प्रतिभावान बच्चों खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समय- समय पर विद्यालय में प्रस्तावित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा से अव्वल स्थान पाया। सम्मान समारोह में उन बच्चों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने हिंदी अंग्रेजी में श्रुतलेख, कंप्यूटर टाइपिंग, मेहंदी रचाओ, रंगोली, स्लोगन लेखन, हिंदी, पंजाबी, संस्कृत, गणित, विज्ञान अंग्रेजी की प्रश्नोत्तरी, प्ले विद कलर्स, राखी मेकिंग, दही हांडी प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हिंदी अंग्रेजी में निबंध आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय या तृतीय प्राप्त किए थे। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान करने से अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलती है।