22 को जैन भगवती दीक्षा लेंगे दिलबाग
जींदके गांव बडौदी निवासी 50 वर्षीय दिलबाग जैन 22 फरवरी को टोहाना में जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करेंगे। रमेश मुनि महाराज ने बताया कि दिलबाग जैन को 22 फरवरी को टोहाना की कपास/मिर्च मंडी में आयोजित किए जाने वाले दीक्षा समारोह में जैन भागवती दीक्षा प्रदान की जाएगी। दीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एसएस जैन सभा प्रधान नरेश जैन ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 9 बजे जैन समाधि पर केसर रस्म 21 फरवरी को दोपहर दो बजे मेहंदी रस्म होगी। 22 फरवरी को सुबह 8 बजे तिलक रस्म, दोपहर सवा बारह बजे दीक्षा पाठ होगा। दीक्षा समारोह में रमेश मुनि, अरूण मुनि, अमित मुनि, मुदित मुनि, हितेश मुनि, हरी मुनि, साध्वी सुचेता, साध्वी र| स्वाति, साध्वी र| सुप्रज्ञा साध्वी र| मणि महाराज भी नवदीक्षित को मंगल आशीर्वाद देंगे। दीक्षा लेने वाले दिलबाग जैन ने बताया कि बचपन से ही उन्हें जैन संतों का सान्निध्य मिला है। जिनकी संगत में उनके मन में भी वैराग्य भाव पैदा हुए और उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का निश्चय कर लिया।