पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉर्मासिस्टों के नए पद सृजित कर भरे जाएं

फॉर्मासिस्टों के नए पद सृजित कर भरे जाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | टोहाना

हरियाणास्टेट फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि राज्य में फॉर्मासिस्टों के नए पद सृजित कर भरे जाएं ताकि उनका वर्कलोड कम हो सके। एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष जिला प्रधान जगदीश चंद्र ने बताया कि जनसंख्या के हिसाब से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में फॉर्मासिस्ट के पद बहुत ही कम हैं जबकि उनका वर्कलोड दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

पीएचसी में कार्य करने वाले फॉर्मासिस्ट के वर्कलोड बारे बताया कि एक पीएचसी में फॉर्मासिस्ट को अनेक कार्य अकेले की करने पड़ते हैं। जिनमें जन्म मृत्यु दर्ज करना, ओपीडी पंजीकरण, टीकाकरण, रिकार्ड व्यवस्थित करना, दवाएं वितरित करना एमरजेंसी संभालना शामिल हैं।

तीन फॉर्मासिस्ट संभाल रहे हैं सात का काम

उन्होंनेबताया कि टोहाना के सामान्य अस्पताल में पिछले करीब चालीस साल से तीन फॉर्मासिस्ट की काम संभाल रहे हैं जबकि जनसंख्या कई गुणा बढ़ गई है। यहां पर प्रतिदिन करीब चार पांच सौ रोगी उपचार के लिए आते हैं तथा उन्हें 571 तरह की दवाओं का वितरण किया जाता है। इसके अलावा अनेक कार्य ऐसे हैं जिन्हें निपटाने के लिए उन्हें ड्यूटी समय से कहीं अधिक समय तक कार्य करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार दस हजार की जनसंख्या पर एक फॉर्मासिस्ट होना चाहिए इस हिसाब से यहां कम से कम सात फॉर्मासिस्ट होने चाहिए जबकि यहां केवल तीन ही फॉर्मासिस्ट हैं उनमें से भी एक का तबादला हो गया है। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को कुरूक्षेत्र में एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में भी प्रदेश सरकार से मांग की कि शीघ्र ही फॉर्मासिस्टों के नए पद सृजित कर भरे जाएं।